aajkiyatra.com

Ashes चौथा टेस्ट: इंग्लैंड के गेंदबाजों का कहर, Australia152 पर ढेर

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेले जा रहे एशेज 2025 के चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को महज 152 रन पर ऑल आउट कर दिया। हरी पिच और बादलों से घिरे मौसम का इंग्लिश तेज गेंदबाजों ने पूरा फायदा उठाया और मेजबान टीम को शुरू से ही दबाव में रखा।

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। खचाखच भरे स्टेडियम में “बार्मी आर्मी” की गूंज के बीच ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एक के बाद एक पवेलियन लौटते गए।


ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत


ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती झटके जल्दी लग गए।


ट्रैविस हेड सिर्फ 12 रन
जेक वेदरल्ड 10 रन
मार्नस लाबुशेन 6 रन बनाकर आउट हो गए


नई गेंद से गस एटकिंसन और जोश टोंग को जबरदस्त स्विंग मिल रही थी, जिससे कंगारू बल्लेबाज असहज नजर आए।


स्टीव स्मिथ फिर नाकाम


सबकी निगाहें स्टीव स्मिथ पर थीं, लेकिन वह भी दबाव नहीं झेल पाए। जोश टोंग ने एक खतरनाक इनस्विंगर पर स्मिथ का मिडिल स्टंप उड़ा दिया, और वह केवल 9 रन बनाकर आउट हो गए। इस विकेट के साथ ही MCG में मौजूद इंग्लिश फैंस का उत्साह चरम पर पहुंच गया।


लंच के बाद भी नहीं संभली पारी


दोपहर के भोजन के बाद भी ऑस्ट्रेलिया की हालत में कोई खास सुधार नहीं हुआ।
उस्मान ख्वाजा – 29 रन
एलेक्स कैरी – 20 रन
कैमरून ग्रीन – 17 रन


लगातार विकेट गिरने से ऑस्ट्रेलिया बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहा।
माइकल नेसर की संघर्षपूर्ण पारी


ऑस्ट्रेलिया की ओर से माइकल नेसर ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए और निचले क्रम में कुछ देर तक संघर्ष किया, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला।


जोश टोंग बने हीरो


इंग्लैंड की ओर से जोश टोंग ने शानदार गेंदबाजी करते हुए
5 विकेट 45 रन देकर लिए।


उनका यह प्रदर्शन एशेज 2025 के सबसे प्रभावशाली स्पेल्स में गिना जाएगा।
सीरीज का रोमांच बढ़ा


ऑस्ट्रेलिया पहले ही पर्थ, ब्रिस्बेन और एडिलेड टेस्ट जीतकर एशेज सीरीज अपने नाम कर चुका है, लेकिन मेलबर्न में इंग्लैंड अपनी इज्जत बचाने और जोरदार वापसी के इरादे से मैदान पर उतरा है।


इंग्लैंड की टीम इस दौरे से पहले सीमित तैयारियों और बीच सीरीज विवादों को लेकर आलोचनाओं में रही है, ऐसे में यह प्रदर्शन उनके आत्मविश्वास के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

Exit mobile version